प्लांट में बिजली के झटके से घायल, आइसीयू में भरती

बड़बिल : रुगुड़ी थाना क्षेत्र के रु गुड़ी स्थित केजे अहुलवालिया प्लांट में बिजली के झटके से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आइसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना शनिवार संध्या 6.30 बजे की है. जानकारी के अनुसार प्लांट में काम कर रहे जमशेदपुर बारीडीह […]

बड़बिल : रुगुड़ी थाना क्षेत्र के रु गुड़ी स्थित केजे अहुलवालिया प्लांट में बिजली के झटके से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आइसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना शनिवार संध्या 6.30 बजे की है.

जानकारी के अनुसार प्लांट में काम कर रहे जमशेदपुर बारीडीह की ठेका कंपनी रोहित महतो के ठेका मजदूर जादूगोड़ा पोटका बस्ती निवासी संतोष मुंडा (40), भोला तथा समीर प्लांट स्थित एक ट्रे के ऊपर बिजली केबल खींच रहे थे. तभी नंगी केबल ऊपर लगे बिजली के बल्ब की तार से जा सटी. इस दौरान करंट लगने से संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो कर बेहोश हो गया. उसे कंपनी की एंबुलेंस से जोड़ा स्थित टाटा स्टील के अस्पताल में पहुंचाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >