एनजीओ की होगी जांच

पीआइसी की बैठक में 35 सड़कों के निर्माण को मंजूरीचाईबासा : जिला परियोजना कार्यान्वयन समिति (पीआइसी) ने छह करोड़ की लागत वाली 35 पीसीसी सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है. पिछली बैठक में अनुशंसा के बावजूद दूसरे एनजीओ को कार्य प्रदान करने को लेकर विधायकों द्वारा विरोध किये जाने के बाद डीसी […]

पीआइसी की बैठक में 35 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
चाईबासा : जिला परियोजना कार्यान्वयन समिति (पीआइसी) ने छह करोड़ की लागत वाली 35 पीसीसी सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है. पिछली बैठक में अनुशंसा के बावजूद दूसरे एनजीओ को कार्य प्रदान करने को लेकर विधायकों द्वारा विरोध किये जाने के बाद डीसी ने यह कहते हुए सड़कों के निर्माण पर रोक लगा दिया कि किसी की अनुशंसा लागू हो यह जरूरी नहीं है.

योजना की कहां जरूरत है तथा किस एनजीओ(प्रोटोटाइप योजना के लिये) को यह कार्य दिया जाये. इसके लिये कोई भी अनुशंसा कर सकता है. लेकिन अनुशंसा पर कमेटी ही विचार कर उसे क्लियरेंस देने पर अपनी मुहर लगायेगी. पिछली बैठक के विवाद को देखते हुए इस बार योग्यता वाले एनजीओ को कार्य देने का निर्णय लिया गया. एनजीओ की योग्यता जांच हेतु पांच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है.

जिसमें डीडीसी, एडीसी व तीनों एसडीओ होंगे. यह कमेटी एनजीओ के इंफ्रास्ट्रर, ब्लैक लिस्ट न होने का एफिडेविट, तीन साल ऑडिट तथा एनजीओ में एक ही परिवार के एस से अधिक सदस्यों के न होने का एफिडेविट लेगी. बैठक में विधायक गीता कोड़ा, लक्ष्मण गिलुवा, गुरुचरण नायक, दीपक बिरुवा, नगरपाल नीला नाग, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि, एमपी प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे.

भारी पड़ा जिप सदस्य

चक्रधरपुर के जिप सदस्य रामलाल मुंडा के दो पीसीसी सड़कों के लिये अनुशंसा पत्र को अधिकारियों ने स्थानीय विधायक के पाले में डाल दिया. हालांकि इस कार्य के लिए विधायक ने स्वीकृति दे दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >