दो डॉक्टर व प्रधान लिपिक मिले गायब, वेतन रोका

चाईबासा : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने बुधवार को हाटगम्हरिया व झींकपानी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हाट गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. प्रमोद कुमार राज, डा. दुर्गा प्रसाद डय़ूटी से गायब मिले. उन्होंने दोनों गायब चिकित्सकों के वेतन निकासी पर रोक लगाने के साथ शो-कॉज करने का निर्देश सिविल सजर्न को […]

चाईबासा : उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने बुधवार को हाटगम्हरिया व झींकपानी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान हाट गम्हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. प्रमोद कुमार राज, डा. दुर्गा प्रसाद डय़ूटी से गायब मिले.

उन्होंने दोनों गायब चिकित्सकों के वेतन निकासी पर रोक लगाने के साथ शो-कॉज करने का निर्देश सिविल सजर्न को दिया है. वहीं झींकपानी प्रखंड व अंचल कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में अंचल कार्यालय से नदारद प्रधान लिपिक इन्द्रजीत गोप के भी वेतन निकासी पर रोक लगाते हुए शो-कॉज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >