चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रैक मेनटेनेंस ड्राइव शुरू किया गया. जिसके तहत ब्रिटिश काल में बने पुल-पुलियों एवं ट्रैक सुरक्षा की जा रही है.
वर्षा के मद्देनजर संरक्षा अधिकारियों की टीम के निर्देश पर चौबिस घंटे कर्मचारी महादेवशाल सुरंग, राउरकेला से पानपोस तक एवं झारसुगड़ा, बिजराजनगर के पुल-पुलियों में पेट्रोलिंग कर रहे हैं. रेलवे संरक्षा टीम से मिली जानकारी के अनुसार अधिकतम वर्षा होने वाले इलाकों के पुल-पुलियों में खतरे का निशान दिये गये हैं.
इस निशान तक बाढ़ व बारिश का पानी आने पर पेट्रोलिंग टीम रेलवे को सूचित करेंगे. जिसके सूचना पर ट्रेनों की गतिविधि व रेल यातायात पर विचार करेगी. वहीं ट्रैक के बीच जल जमाव को हटाने व वाटर लॉगिंग के लिये 30 कर्मचारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.
ताकि पेट्रोलिंग कर ट्रैक से मिट्टी धंसने व ट्रैक पानी से डूबने की स्थिति की जानकारी देंगे. टीम ने बताया कि दपू रेलवे व बिलासपुर जोन के सीमावर्ती स्टेशनों में बाढ़ का खतरा रहता है, जिसके मद्देनजर संयुक्त जोनल टीम ट्रैक मेनटेन पर निगरानी कर रही है.
