मनोहरपुर/चाईबासा : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र में ओड़िशा पुलिस ने कांबिग ऑपरेशन के दौरान नक्सली वनवासी मुंडा उर्फ एडमीन होरो को धर दबोचा. मालूम हो कि विगत दो दिनों से ओड़िशा व झारखंड क्षेत्र से सारंडा व सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सली विरोधी अभियान चलाया जा रहा है.
वनवासी की गिरफ्तारी बुधवार को तड़के सुबह की गयी है. दीघा गांव के समीप रामलोई गांव से वनवासी की गिरफ्तारी सीआरपीएफ व ओड़िशा पुलिस को बड़ी सफलता मानी जा रही है.
कौन है वनवासी ऊर्फ एडमीन होरो : वनवासी ऊर्फ एडमीन होरो चिरुबेड़ा निवासी नक्सली मार्शल मुंडा का पुत्र है. हाल के दिनों में मार्शल जेल से बाहर आया है. वनवासी भाकपा माओवादी नेता समर जी का सहयोगी बताया जा रहा है. झारखंड-ओड़िशा पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी. एडमीन रामलोई, चिरुबेड़ा, दीघा क्षेत्र में स्वंयभु एरिया कमांडर के रूप मे सक्रिय था. वनवासी मुंडा को ओड़िशा पुलिस कल गुरुवार को न्यायालय में पेश करेगी.
