एटीएम कार्ड बदल कर निकाल लिये 2.90 लाख

चक्रधरपुर/बंदगांव : स्टेट बैंक की चक्रधरपुर शाखा के एटीएम से दूसरे के एकाउंट से दो लाख 90 हजार रुपये गायब कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में घटना के भुक्तभोगी नकटी के रहने वाले श्याम गागराई ने चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. क्या है घटना : नकटी पंचायत के […]

चक्रधरपुर/बंदगांव : स्टेट बैंक की चक्रधरपुर शाखा के एटीएम से दूसरे के एकाउंट से दो लाख 90 हजार रुपये गायब कर दिये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में घटना के भुक्तभोगी नकटी के रहने वाले श्याम गागराई ने चक्रधरपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.

क्या है घटना : नकटी पंचायत के जेमएमएम नेता श्याम गागराई चक्रधरपुर स्थित एसबीआइ के एटीएम में विगत 31 मई को पैसे निकालने पहुंचे थे. एटीएम काउंटर पर भीड़ अधिक थी. इसी दौरान किसी अन्य व्यक्ति से उनका एटीएम कार्ड बदल गया. जिस व्यक्ति का एटीएम श्याम गागराई को हाथ लगा उसका नाम खेता सिंह हैय्याम है. मंगलवार को वे चक्रधरपुर के एटीएम से खेता सिंह हैय्याम के एटीएम को प्रयोग कर रहे थे. इस दौरान कोड नहीं ले रहा था.

जब ठीक से देखा, तो पता चला का वह कार्ड उनका नहीं था. वे तुरंत चक्रधरपुर स्थित स्टेट बैंक पहुंचे एवं एटीएम कार्ड बदल जाने की जानकारी दी. उन्होंने अपने खाते की भी जानकारी ली. बैंक ने श्री श्याम को बताया कि 31 मई से 11 जून तक उनके खाते से करीब दो लाख 90 हजार की निकासी की गयी है या राशि दूसरे एकाउंट में ट्रांसफर की गयी है.

बैंक के अनुसार छह तारीख को चक्रधरपुर के एटीएम से करीब 38 हजार की निकासी की गयी. इसके बाद गुमला के एटीएम से कई बार निकासी की गयी. इसके अलावा मारकुल हेंब्रम के खाते में करीब एक लाख 73 हजार ट्रांसफर किये गये हैं. इसके बाद श्री श्याम ने चक्रधरपुर थाने में घटना की जानकारी दी. पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जूट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >