चाईबासा : लायंस क्लब के तत्वावधान में रविवार को मेरीटोला स्थित सामुदायिक भवन में छठे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 203 मरीजों की जांच कर दवा दी गयी. स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल के डॉ बीके सिंह व रक्तचाप व ब्लड शुगर की जांच कंपाउंडर राकेश कुमार गुप्ता व गौतम दत्ता ने किया.
शिविर को सफल बनाने में क्लब के सभी सदस्यों के अलावा अजीशनु प्रकाश, प्रशिक्षु एएनएम बाहा टुडू व मनीषा कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा. क्लब के सचिव कुणाल सर्राफ ने बताया कि क्लब का सातवां शिविर 14 जुलाई को टुंगरी स्थित मां तारा मंदिर परिसर में किया गया है.
