पुलिस और पीएलएफआइ में मुठभेड़, एक गिरफ्तार

चक्रधरपुर : अति नक्सल प्रभावित बंदगांव के बीहड़ जंगल सिंको पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर पुलिस व प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. एक उग्रवादी बुद्धू बोदरा को गिरफ्तार किया गया है, जो रोआवली गांव का निवासी है. अन्य उग्रवादी घने […]

चक्रधरपुर : अति नक्सल प्रभावित बंदगांव के बीहड़ जंगल सिंको पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर पुलिस व प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. एक उग्रवादी बुद्धू बोदरा को गिरफ्तार किया गया है, जो रोआवली गांव का निवासी है.

अन्य उग्रवादी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके पर से उग्रवादियों के हथियार समेत कई सामग्री बरामद की है. सिंको पहाड़ में पुलिस को पीएलएफआइ दस्ता के होने की सूचना मिली थी.
इसके बाद जिला पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने जंगल में अभियान चलाया. सिंको पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस की पीएलएफआइ दस्ते से मुठभेड़ हो गयी. अभियान में पुलिस व सीआरपीएफ 60 बटालियन (हेसाडीह कंपनी) की संयुक्त टीम व अपर पुलिस अधीक्षक अभियान प्रणव आनंद झा, चक्रधरपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा व 60 बटालियन सीआरपीएफ के द्वितीय कमाडेंट राजू डी नायक शामिल थे.
हथियार समेत कई सामग्री बरामद : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हथियार समेत कई सामग्री बरामद की है. इसमें 9 एमएम पिस्टल, एक सिंगल बैरल गन , पिट्ठू, कई राउंड गोलियां आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >