विभागीय आदेश के बावजूद बड़ाजामदा में चले मालवाहक वाहन, घंटों जाम में फंसे लोग

किरीबुरू : बड़ाजामदा में जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना हो रही है. दरअसल पांच अक्तूबर से आठ अक्तूबर को विसर्जन तक मालवाहक वाहनों का परिचालन पर रोक लगायी गयी है. इस आदेश में बड़ाजामदा का विशेष रूप से जिक्र किया गया है. वहीं बड़ाजामदा ओपी प्रभारी ने लौह अयस्क की ढुलाई में लगे […]

किरीबुरू : बड़ाजामदा में जिला परिवहन पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना हो रही है. दरअसल पांच अक्तूबर से आठ अक्तूबर को विसर्जन तक मालवाहक वाहनों का परिचालन पर रोक लगायी गयी है. इस आदेश में बड़ाजामदा का विशेष रूप से जिक्र किया गया है. वहीं बड़ाजामदा ओपी प्रभारी ने लौह अयस्क की ढुलाई में लगे वाहनों का परिचालन जारी करने का आदेश दे दिया.

इसके कारण बड़ाजामदा मुख्य सड़क के पूजा पंडालों के सामने घंटों जाम लगा रहा. इस संबंध में एसडीपीओ डॉ हीरालाल रवि ने कहा कि बड़ाजामदा में वाहनों का परिचालन रोकवा दिया गया है. संभवतः डीटीओ का आदेश पत्र उक्त थाना पुलिस को नहीं मिला था. इसके कारण सुबह वाहनों का परिचालन नहीं रोका गया था. अब रोक दिया गया है. बड़ाजामदा में नौ अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन है. उस दिन भी मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >