बंदगांव : पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने घर जला दिया

बंदगांव : टेबो थाना के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र संकरा व हलमद गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने कहर ढाया. नक्सलियों ने संकरा गांव में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जितेंद्र पूर्ति के घर में तोड़-फोड़ की और हलमद गांव के बुका पूर्ति के घर को आग के हवाले कर दिया. जिससे लाखों […]

बंदगांव : टेबो थाना के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र संकरा व हलमद गांव में बुधवार की रात नक्सलियों ने कहर ढाया. नक्सलियों ने संकरा गांव में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जितेंद्र पूर्ति के घर में तोड़-फोड़ की और हलमद गांव के बुका पूर्ति के घर को आग के हवाले कर दिया.
जिससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ. ग्रामीणों के मुताबिक सारी घटनाओं को अंजाम माओवादी के एरिया कमांडर जीवन कंडुलना ने अपने 10-12 साथियों के साथ गांव में आकर दिया. इसके साथ ही माओवादियों ने जितेंद्र पूर्ति एवं बुका पूर्ति की काफी खोजबीन भी की.
लेकिन यह दोनों गांव में नहीं होने के कारण इनके घर को नक्सलियों ने निशाना बनाया. ग्रामीणों को चेतावनी दी कि पुलिस की मुखबिरी का अंजाम बहुत ही खराब होगा. घटना को अंजाम देकर नक्सली जंगल की ओर चले गए. नक्सल क्षेत्र होने के कारण एवं टेबो थाना से घटना स्थल करीब 15 किमी दूर घने जंगल में होने के कारण पुलिस देर शाम तक घटनास्थल नहीं पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >