नदी में बहे युवक का तीसरे दिन मिला शव

बाढ़ के दौरान झाड़गांव नदी में बह गया था युवक जलस्तर घटने पर राजू साहू का मिला शव सोनुआ : प्राकृतिक आपदा में एक युवक की जान चली गयी. घटना के तीसरे दिन मंगलवार शाम ग्रामीणों ने झाड़गांव नदी में बह गये युवक राजू साहू का शव बरामद किया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी […]

बाढ़ के दौरान झाड़गांव नदी में बह गया था युवक

जलस्तर घटने पर राजू साहू का मिला शव
सोनुआ : प्राकृतिक आपदा में एक युवक की जान चली गयी. घटना के तीसरे दिन मंगलवार शाम ग्रामीणों ने झाड़गांव नदी में बह गये युवक राजू साहू का शव बरामद किया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गयी है. इस संबंध बालजोड़ी पंचायत के मुखिया केदारनाथ नायक ने बताया कि मंगलवार दोपहर को नदी का जलस्तर घट गया. इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से राजू को खोजने का काफी प्रयास किया गया.
खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने पुल के करीब पांच सौ फीट दूरझाड़ियों में राजू साहू के शव को बरामद किया गया. मालूम हो कि रविवार शाम सोनुआ-गोइलकेरा मार्ग के चांदीपोस व झाड़गांव के बीच उफनती नदी पार कर घर जाने के दौरान झाड़गांव निवासी 38 वर्षीय राजू साहू तेज धार में बह गया था. राजू का शव मिलने के बाद पूरे झाड़गांव में मातम छाया है. बुधवार को कारवाई के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >