नोवामुंडी प्रखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन

बारिश के अभाव में खेत खाली पड़े, किसान चिंतत नोवामुंडी : नोवांमुडी प्रखंड के दुधबिला पंचायत के दुधबिला, बेतेरकिया, कुलायसाई, सुकरीपड़ा, हेसापी समेत दर्जनभर गांव में बारिश के अभाव में इस वर्ष खेत खाली पड़े हुए हैं. इससे परेशान किसानों ने नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. उन्हें परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता […]

बारिश के अभाव में खेत खाली पड़े, किसान चिंतत

नोवामुंडी : नोवांमुडी प्रखंड के दुधबिला पंचायत के दुधबिला, बेतेरकिया, कुलायसाई, सुकरीपड़ा, हेसापी समेत दर्जनभर गांव में बारिश के अभाव में इस वर्ष खेत खाली पड़े हुए हैं. इससे परेशान किसानों ने नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. उन्हें परिवार के भरण-पोषण की चिंता सता रही है.

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की. मौके पर मिशन मोदी अगेन कमेटी के प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू गौड़ ने कहा कि यहां के किसान बारिश पर ही निर्भर हैं.

लेकिन इस वर्ष बारिश नहीं होने से खेती बर्बाद हो रही है. उन्होंने सरकार को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है. मौके पर रमाकांत गौड़, किरानी गौड़, जगदीश गौड़, कुसटो गौड़, तपन गौड़, मीलू पुरती, मदन पुरती, धनसिंह पुरती, सोनाराम पुरती, हरिस पुरती, रमेश गौड़, सुशील गौड़ आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >