डायन के शक में भतीजी ने त्रिशूल घोंप मौसी को मार डाला

चाईबासा : डायन बता भतीजी सुनीता गोप (22) ने अपनी मौसी की त्रिशूल घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव की है. सुनीता गोप (40) की छाती में दर्जनभर जख्म के निशान मिले हैं. दोनों के नाम एक ही हैं. सूचना पर पुलिस पाताहातु गांव पहुंची. […]

चाईबासा : डायन बता भतीजी सुनीता गोप (22) ने अपनी मौसी की त्रिशूल घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव की है. सुनीता गोप (40) की छाती में दर्जनभर जख्म के निशान मिले हैं. दोनों के नाम एक ही हैं.

सूचना पर पुलिस पाताहातु गांव पहुंची. शाम साढ़े पांच बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ चल रही है. शाम होने से शव का पोस्टमॉटर्म नहीं हो सका, अब रविवार को होगा. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति जयपाल गोप अपने ससुराल पाताहातु गांव पहुंचे.

उन्होंने बताया, भतीजी सुनीता गोप अपनी मौसी को घर के अंदर खींच कर ले गयी और दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद त्रिशुल घोंप कर बेरहमी से मार डाला. 3-4 घंटे के बाद दरवाजा खोली. जब लोग घर के अंदर घुसे तो देखा कि उनकी पत्नी मृत पड़ी थी. पूछताछ करने पर आरोपी युवती ने बताया कि रात में उसे डायन बिसाही होने का सपना आया था. इसके बाद घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >