चाईबासा : डायन बता भतीजी सुनीता गोप (22) ने अपनी मौसी की त्रिशूल घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव की है. सुनीता गोप (40) की छाती में दर्जनभर जख्म के निशान मिले हैं. दोनों के नाम एक ही हैं.
सूचना पर पुलिस पाताहातु गांव पहुंची. शाम साढ़े पांच बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ चल रही है. शाम होने से शव का पोस्टमॉटर्म नहीं हो सका, अब रविवार को होगा. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति जयपाल गोप अपने ससुराल पाताहातु गांव पहुंचे.
उन्होंने बताया, भतीजी सुनीता गोप अपनी मौसी को घर के अंदर खींच कर ले गयी और दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद त्रिशुल घोंप कर बेरहमी से मार डाला. 3-4 घंटे के बाद दरवाजा खोली. जब लोग घर के अंदर घुसे तो देखा कि उनकी पत्नी मृत पड़ी थी. पूछताछ करने पर आरोपी युवती ने बताया कि रात में उसे डायन बिसाही होने का सपना आया था. इसके बाद घटना को अंजाम दिया.
