वज्रपात से महिला की मौत, पति हुआ गंभीर

बीडीओ ने मुआवजे का दिया आश्वासन चाईबासा/झींकपानी : झींकपानी थानांतर्गत सेलदीरी गांव निवासी गीता बानरा की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी. वहीं उसका पति कैरा बानरा झुलस गया. सीता बानरा तीन बच्चों की मां थी. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे की है. शाम सात बजे शव को […]

बीडीओ ने मुआवजे का दिया आश्वासन

चाईबासा/झींकपानी : झींकपानी थानांतर्गत सेलदीरी गांव निवासी गीता बानरा की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गयी. वहीं उसका पति कैरा बानरा झुलस गया. सीता बानरा तीन बच्चों की मां थी. घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे की है. शाम सात बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया. उसका पूरा शरीर जलकर काला हो गया है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक मौसम में बदलाव आया और बिजली कड़की. उस समय महिला बैल बांधने के घर के पास थी. उसके ऊपर बिजली गिर गयी. जिससे गोहाल में रखे पुआल जल गया. लोगों ने बताया कि उसका पति कैरा बानरा कुछ दूर था. झुलसने वह बेहोश हो गया था. कुछ देर बाद उसका होश आया. इसके बाद अपने बच्चों को समेटने लगा. घटना की जानकारी पाते ही झींकपानी के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन चौधरी, थाना प्रभारी नागेंद्र ओझा, असुरा पंचायत के मुखिया सालुका सुंडी व ग्रामीण मुंडा घटना स्थल पर पहुंचे.
शव को पोस्टमार्टम कराने के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. बीडीओ ने मृतका के परिवार को प्रक्रिया के तहत मुआवजा का आश्वासन दिया. शव का पोस्टमार्टम शनिवार की सुबह किया जायेगा. इधर ग्रामीणों ने बताया कि घर पुआल से छाउनी किया था. पुआल जलने से उसका शरीर बुरी तरह जल गया है. ग्रामीणों ने बताया कि वज्रपात होने के बाद हल्की बारिश हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >