कई जगह टूटीं पेड़ों की डालियां, कई छप्पर उड़े

पोल, तार टूटने से बिजली विभाग को भारी क्षति चाईबासा : क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि शाम को 10 मिनट चली आंधी के बाद आंधे घंटे तक पानी गिरने से शाम का मौसम सुहाना हो गया. मंगलवार को दिन में कड़ी धूप निकली, जिससे लोग सुबह से ही […]

पोल, तार टूटने से बिजली विभाग को भारी क्षति

चाईबासा : क्षेत्र में प्रचंड गर्मी का प्रकोप मंगलवार को भी जारी रहा. हालांकि शाम को 10 मिनट चली आंधी के बाद आंधे घंटे तक पानी गिरने से शाम का मौसम सुहाना हो गया. मंगलवार को दिन में कड़ी धूप निकली, जिससे लोग सुबह से ही पसीने से तर-बतर रहे.
दोपहर करीब ढाई बजे से आसमान में बादल छाने लगे जिसके बाद तीन बजे के बाद हवाएं चलने लगीं और 3:40 के करीब बूंदाबांदी शुरू हो गयी. 3.45 बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी, हालांकि 4:00 बजे आंधी थम गयी. दस मिनट चली आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूट कर गिर गयीं, जिससे सड़कें जाम हो गयीं. कई घरों के छप्पर भी उड़ गयी.
आंधी से बिजली विभाग को काफी नुकसान पहुंचा है. हवा-पानी को देखते हुए तीन बजे से कटी बिजली रात सात बजे बहाल हुई. आंधी के कारण सदर अस्पताल, यशोदा सिनेमा हॉल के सामने, पुलिस लाइन रोड, गांधी टोला आदि जगहों पर टहनियां गिर गयीं. कई रोज की झुलसाती गर्मी के बाद अचानक आयी तेज बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >