स्कूटी सवार ने कार में मारी टक्कर, जख्मी

नोवामुंडी : टिस्को एरिया स्थित बालीझरण स्थित कॉपरेटिव स्टोर के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. घटना की सूचना मिलते […]

नोवामुंडी : टिस्को एरिया स्थित बालीझरण स्थित कॉपरेटिव स्टोर के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार युवक ने सामने से आ रही कार को सीधी टक्कर मारते हुए करीब 10 फीट दूर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही टिस्को सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक शनि को टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया .जहां स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है. इधर, नोवामुंडी पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. घटना में कार को भी क्षति पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >