अोवरटेक करते हुए ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी सीधी टक्कर, मां-बेटी समेत तीन लोग हुए घायल

झींकपानी-हाटगम्हरिया मार्ग पर तालाबुरू के पास हुआ हादसा घटना में जगन्नाथपुर निवासी नीलोफर सुल्ताना, बेटी सीमा व चालक मो शारिक घायल गंभीर स्थिति में नीलोफर और चालक शारिक एमजीएम रेफर बेटी के साथ चाईबासा के एक निजी क्लिनिक जा रही थी नीलोफर सुल्ताना चाईबासा : झींकपानी-हाटगम्हरिया मार्ग पर टोंटो थाना अंतर्गत तालाबुरू के पास ट्रक […]

झींकपानी-हाटगम्हरिया मार्ग पर तालाबुरू के पास हुआ हादसा

घटना में जगन्नाथपुर निवासी नीलोफर सुल्ताना, बेटी सीमा व चालक मो शारिक घायल

गंभीर स्थिति में नीलोफर और चालक शारिक एमजीएम रेफर

बेटी के साथ चाईबासा के एक निजी क्लिनिक जा रही थी नीलोफर सुल्ताना

चाईबासा : झींकपानी-हाटगम्हरिया मार्ग पर टोंटो थाना अंतर्गत तालाबुरू के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गयी, जिससे स्कॉर्पियो चालक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

घायलों में जगन्नाथपुर के मौलानानगर निवासी निलोफर सुल्ताना (39), उसकी बेटी सीमा सुल्ताना (18) तथा चालक जगन्नाथपुर के रहिमाबाद निवासी मो सारिक (22) शामिल हैं. निलोफर का पैर टूट गया है तथा सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं चालक मो सारिक को भी अंदरूनी चोटें आयी है, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. जबकि सीमा सुल्ताना को मामूली चोट लगी है. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद निलोफर और मो सारिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

जबकि सीमा को छुट्टी दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार निलोफर सुल्ताना अपनी बेटी सीमा के साथ स्कॉर्पियो से इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक चाईबासा जा रही थी. इसी दौरान तालाबुरू के पास दस चक्का ट्रक ने एक अन्य वाहन को अोवरटेक करते हुए सामने से स्कॉर्पियो को टक्कर मार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त घटना रफ्तार में अोवरटेक करने के कारण हुई. तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >