चुनावी शोर थमा, 3 विस क्षेत्र के 733 बूथों की पोलिंग पार्टियां रवाना

चाईबासा : सिंहभूम स‍ंसदीय सीट पर 12 मई को वोट पड़ेंगे. शुक्रवार की शाम चार बचे प्रचार-प्रसार का शोर खत्म हो गया. रविवार की सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. इसके जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील 733 बूथों के लिए शुक्रवार को जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर व मझगांव विस क्षेत्र की पोलिंग […]

चाईबासा : सिंहभूम स‍ंसदीय सीट पर 12 मई को वोट पड़ेंगे. शुक्रवार की शाम चार बचे प्रचार-प्रसार का शोर खत्म हो गया. रविवार की सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. इसके जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील 733 बूथों के लिए शुक्रवार को जगन्नाथपुर, चक्रधरपुर व मझगांव विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां इवीएम के साथ क्लस्टर के लिए रवाना हो गयीं.

पोलिंग पार्टियां क्लस्टर से रविवार की अहले सुबह बूथों पर पहुंचेेंगी. सुचारू रूप से मतदान कराकर अपने क्लस्टर में रात्रि विश्राम करेंगे. सोमवार को सभी इवीएम व वीवीपैट जमा करने चाईबासा में बने स्ट्रांग रूम में आयेंगे.

हेलीकॉप्टर खराब होने से शनिवार को भेजे जायेंगे कई कर्मी
जिले के 947 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों में 121 बूथों के मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से क्लस्टर पहुंचाया गया. सुबह साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर टाटा कॉलेज में बने हेलीपैड में पहुंच गया था. प्रत्येक ट्रिप में करीब 20 मतदान कर्मियों को ले जाया गया. तीसरा फेरा लगाने के बाद हेलीकॉप्टर में खराबी आ गयी थी. दूसरा हेलीकॉप्टर बदलने में देरी होने से चौथा और पाचवां जत्था को ले जाने में देर हुई. इसके कारण प्रशासन ने बाकी कर्मियों को शनिवार को भेजने का निर्णय लिया.
हेलीकॉप्टर से जाने को लेकर चुनाव कर्मियों में दिखा उत्साह
चुनाव ड्यूटी को लेकर हेलीकॉप्टर की सवारी कर रहे कर्मियों में उत्साह था. नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी मिलने के बावजूद काफी रोमांचित थे.
प्रत्येक पोलिंग पार्टी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रत्येक पोलिंग पार्टी की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे. सभी बूथों में पुलिस के जवान तैनात हैं. एक पोलिंग पार्टी के साथ एक पदाधिकारी व चार जवान तैनात रहेंगे. संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर आर्म्ड फोर्स दिये गये हैं. जिले में 64 कंपनियों के अर्ध सैन्य बल दिये गये हैं. अतिसंवेदनशील बूथ वाले इलाकों में कॉबिंग शुरू की गयी है.
बूथ में एक दल के एक एजेंट ही होंगे
मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि के बाहर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता होंगे. प्रत्येक पार्टी का एक-एक एजेंट बूथ के अंदर रहेंगे. एक से अधिक एजेेंट होने पर कार्रवाई होगी. बूथ के दंडाधिकारी की पूरी जिम्मेदारी होगी.
प्रत्येक दो घंटे में मिलेगी मतदान की रिपोर्ट
जिला प्रशासन ने प्रत्येक दो घंटे में मतदान की रिपोर्ट लेने की व्यवस्था की है. कंट्रोल रूम से प्रत्येक दो घंटे में चुनाव का प्रतिशत जारी किया जायेगा. सुबह 9 बजे पहला बुलेटिन जारी होगा. उसके बाद 11 बजे, 1 बजे, 3 व अंतिम 5 बजे वोट प्रतिशत जारी की जायेगी. कंट्रोल रूम के लिए दो पदाधिकारी व तीन कर्मचारियों की नियुक्ति हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >