शराब दुकान के विरुद्ध गांव में लगाये साइनबोर्ड

सदर प्रखंड : पाताहातु गांव में शराब का सेवन व फिजूल अड‍्डाबाजी नहीं करने की अपील की चाईबासा : सदर प्रखंड के पाताहातु गांव के जागरूक महिला-पुरुषों व युवाओं द्वारा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये जाने के बाद ग्राम सभा के निर्णयानुसार क्षेत्र में साइन बोर्ड के माध्यम से शराब […]

सदर प्रखंड : पाताहातु गांव में शराब का सेवन व फिजूल अड‍्डाबाजी नहीं करने की अपील की

चाईबासा : सदर प्रखंड के पाताहातु गांव के जागरूक महिला-पुरुषों व युवाओं द्वारा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये जाने के बाद ग्राम सभा के निर्णयानुसार क्षेत्र में साइन बोर्ड के माध्यम से शराब का सेवन एवं फिजूल अड्डाबाजी और जुआ न खेलने की अपील की है.

मंगलवार को ग्रामीण मुंडा सुनील देवगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लेने के बाद साइन बोर्ड लगाया गया. बैठक में कहा गया कि साइनबोर्ड में लिखे तथ्यों के विरुद्ध आचरण करने वाले दंड के भागीदार होंगे. बैठक में काफी संख्या में युवक व महिलाएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >