किरीबुरू से रांची बस नहीं चलने से यात्री परेशान

किरीबुरू : किरीबुरू से रांची के लिए सीधी बस सेवा पिछले तीन दिनों से नहीं चलने से लौहांचल के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किरीबुरू से रांची के लिए शक्तिपुंज एवं राधेश्याम नामक दो यात्री बस चाईबासा होकर चलती है, लेकिन खूंटी में छह मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के […]

किरीबुरू : किरीबुरू से रांची के लिए सीधी बस सेवा पिछले तीन दिनों से नहीं चलने से लौहांचल के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. किरीबुरू से रांची के लिए शक्तिपुंज एवं राधेश्याम नामक दो यात्री बस चाईबासा होकर चलती है, लेकिन खूंटी में छह मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर खूंटी जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा दोनों बसों को जब्त कर लिया गया है. जिससे दोनों बस किरीबुरु नहीं आ पा रही है. रांची जाने वाले यात्रियों को इस बात की जानकारी नहीं होने की वजह से प्रतिदिन स्टैंड से वापस लौटना पड़ रहा है एवं परेशानी हो रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >