एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती फंदे से लटकी मिली, पति धराया

गुवा के नानकनगर की घटना, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार चाईबासा : एक वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली चांदनी दीप उर्फ नंदनी (20) का शव बुधवार की रात उसके कमरे में फंदे से लटकता बरामद किया गया. मृतका के पिता भीम दास ने गुवा थाने में दामाद अविनाश नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज […]

गुवा के नानकनगर की घटना, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

चाईबासा : एक वर्ष पहले प्रेम विवाह करने वाली चांदनी दीप उर्फ नंदनी (20) का शव बुधवार की रात उसके कमरे में फंदे से लटकता बरामद किया गया. मृतका के पिता भीम दास ने गुवा थाने में दामाद अविनाश नायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. गुवा पुलिस ने आरोपी अविनाश नायक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना गुवा थानांतर्गत नानक नगर की है.
पुलिस के पहुंचने के पहले फंदे से उतारा शव : जानकारी के अनुसार बुधवार की रात गुवा थाने को चांदनी के फंदे से लटके शव की सूचना मिली. रात करीब 11 बजे घर से शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. गुरुवार को सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पहुंचने के पहले लोगों ने शव को फंदे से उतार लिया था.
दिन में सास के साथ बाजार गयी थी चांदनी : स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार को दिन में चांदनी अपनी सास के साथ बाजार करने गुवा गयी थी. वह शाम को बाजार से मुर्गा खरीद कर लायी. उसने खाना नहीं खाया और शाम करीब सात बजे कमरे में सोने चली गयी. परिवार वालों ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तो अंदर से बंद पाया. लोग दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. महिला दुपट्टे से फांसी पर लटकी थी. उसे फांसी से उतार लिया गया. तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.
हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप
मृतका के पिता भीम दास ने बेटी की हत्या कर फांसी का रूप देने के लिए लटकाने का आरोप लगाया है. एक साल पहले उसकी बेटी नंदनी ने नानक नगर निवासी अविनाश नायक से प्रेम विवाह की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >