दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विवाहिता ने पति समेत चार पर केस दर्ज कराया ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर तीन साल से मायके में रह रही है सोनुवा थाना क्षेत्र के बेलपोस गांव की रहनेवाली है विवाहिता चाईबासा : महिला थाना चाईबासा में 23 मार्च को विवाहिता ज्योति महतो ने पति समेत चार पर दहेज में आइटेन कार नहीं […]

विवाहिता ने पति समेत चार पर केस दर्ज कराया
ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर तीन साल से मायके में रह रही है
सोनुवा थाना क्षेत्र के बेलपोस गांव की रहनेवाली है विवाहिता
चाईबासा : महिला थाना चाईबासा में 23 मार्च को विवाहिता ज्योति महतो ने पति समेत चार पर दहेज में आइटेन कार नहीं देने पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता ज्योति महतो सोनुवा थाना क्षेत्र के बेलपोस गांव की रहनेवाली है.
उसकी शादी वर्ष 2012 को सामाजिक रीति-रिवाज से जगन्नाथपुर के ब्रह्मपुर गांव निवासी शंकर प्रसाद महतो के साथ हुई थी. शादी के समय हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी के जेवरात व अन्य घरेलू सामान दहेज के रूप में दिया था.
शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रहा. इसके बाद उसका पति, ससुर, सास व ननद ने आइटेन कार दहेज के रूप में मायके से लाने का दबाव देने लगा. उसके मायकेवालों ने कार देने में असमर्थ जतायी तो प्रताड़ना करना शुरू कर दिया. वह ससुरालवालों के प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गयी. पीड़िता ने अपने पति प्रसाद शंकर महतो, ससुर रमेश चंद्र महतो, सास चांदनी देवी व ननद अंजु महतो को नामजद अभियुक्त बनाया. वह तीन साल से अपनी मायके में रह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >