डायन के संदेह में सगे भाइयों ने की थी महिला की हत्या
सोनुआ : सोनुआ थाना अंतर्गत सिमबांदा गांव के दो सगे भाइयों ने ही अपने पड़ोस की महिला को डायन के संदेह में हत्या कर दी थी. जिसके बाद दोनों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश रचते हुए महिला के सिर विहीन शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. सोनुआ थाना में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सोनुआ : सोनुआ थाना अंतर्गत सिमबांदा गांव के दो सगे भाइयों ने ही अपने पड़ोस की महिला को डायन के संदेह में हत्या कर दी थी. जिसके बाद दोनों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश रचते हुए महिला के सिर विहीन शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था. सोनुआ थाना में शुक्रवार को पोड़ाहाट अनुमंडल चक्रधरपुर के डीएसपी आनंद मोहन सिंह ने प्रेस वार्ता कर इस मामले का खुलासा किया.
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोनुआ पुलिस ने तीन मार्च को आसानतलिया व बैधमारा फाटक के बीच रेलवे ट्रैक एक अज्ञात महिला के सिर कटा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. मामले में चौकीदार आमूल्य तांती के बयान पर सोनुवा थाना में यूडी केस दर्ज किया गया था. मृृृृतक महिला के पति चक्रो मेलगांडी को घटना की जानकारी मिलने के बाद वह एमजीएम जाकर शव की पहचान अपनी पत्नी फूलमनी मेलगांडी के रूप में किये थे.
पूछताछ के दौरान पति को मिली घटना की जानकारी: पत्नी फूलमनी की मौत को लेकर चक्रो ने जब ग्रामीणों से जानकारी लिया तो पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई विजय मेलगांडी व सिंगे मेलगांडी फरार है. जिससे उसे शक हुआ. जिसके बाद चक्रो ने 14 मार्च को सोनुआ थाना में डायन के संदेह में पत्नी की हत्या कर रेल ट्रैक में फेंके जाने की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद सोनुआ थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने जांच करते हुए शुक्रवार की दोपहर को आरोपी विजय मेलगांडी व सिंगे मेलगांडी को सोनुवा स्टेशन से गिरफ्तार किया.