लोवाहातु के पास दो बाइकों में टक्कर, तीन लोग घायल

चाईबासा : तांतनगर ओपी के लोवाहातु पुलिया के पास गुरुवार को दो बाइकों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गये. इसमें कोकचो निवासी दया गोप (26) गंभीर रूप से घायल हो गया. दया गोप ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से कोकचो आया था. खाना खाने के बाद तीनों […]

चाईबासा : तांतनगर ओपी के लोवाहातु पुलिया के पास गुरुवार को दो बाइकों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गये. इसमें कोकचो निवासी दया गोप (26) गंभीर रूप से घायल हो गया. दया गोप ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ बाइक से कोकचो आया था.

खाना खाने के बाद तीनों साप्ताहिक बाजार तांतनगर जा रहे थे. इसी दौरान लोवाहातु पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें एक बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गये. दोनों घायलों का सीधे जमशेदपुर ले जाया गया. दया ने बताया कि दोनों साथी बड़ाबांबो के रहनेवाला हैं. वे तीनों गम्हरिया के एक कंपनी में काम करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >