शादी में जा रही महिला को कार ने रौंदा, मौत

चक्रधरपुर : टोकलो थाना अंतर्गत टोकलो रोड स्थित चारमोड़ के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे शादी समारोह में जा रहीं दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया. इससे हुडंगदा पंचायत के गलियालोहर निवासी रामलाल महाली की पत्नी पानपति महाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि स्व. भूदेश्वर महाली की पुत्री सुमन […]

चक्रधरपुर : टोकलो थाना अंतर्गत टोकलो रोड स्थित चारमोड़ के पास मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे शादी समारोह में जा रहीं दो महिलाओं को कार ने रौंद दिया. इससे हुडंगदा पंचायत के गलियालोहर निवासी रामलाल महाली की पत्नी पानपति महाली की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि स्व. भूदेश्वर महाली की पुत्री सुमन महाली गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. घटनास्थल पर कार चार बार पलटी खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि कार चालक पूरी तरह से सुरक्षित बच निकला. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने माामले जानकारी ली.

सामने से तेज रफ्तार से आ रही थी कार : जानकारी के अनुसार गलियालोहर गांव की सुमन महाली अपनी मामी पानपति महाली, नानी प्यारी महाली और एक अन्य महिला के साथ अपने मामा घर रामडा शादी समारोह में भाग लेने पैदल जा रहीं थीं. तभी चारमोड़ के पास तेज रफ्तार से बायहातु से बाघमारा जा रही जेस्ट कार (संख्या जेएच05बीजी 1720) ने सामने से महिलाओं को रौंद दिया. इसमें पानपति महाली और सुमन महाली को गंभीर चोटें आयीं.
घटना के बाद आजसू नेता रामलाल मुंडा ने निजी वाहन से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने पानपति महाली को मृत घोषित कर दिया. जबकि सुमन को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि कार बैंककर्मी फाल्गुनी हांसदा का है. कार फाल्गुनी के बेटे ने चला रहा था. दुर्घटना के बाद कार चार बार पलटी खाकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि चालक को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >