पति-पत्नी के विवाद का थाने में हुआ समझौता

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिबिंया निवासी रीता पान ने अपने पति हरिचरण गागराई के खिलाफ थाने में मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत की थी. इस मामले में गुरुवार को महिला थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया. इसके बाद दंपती घर चले गये. महिला ने बताया कि 15 साल […]

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिबिंया निवासी रीता पान ने अपने पति हरिचरण गागराई के खिलाफ थाने में मारपीट व प्रताड़ना की शिकायत की थी. इस मामले में गुरुवार को महिला थाना प्रभारी प्रभा कुमारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया. इसके बाद दंपती घर चले गये. महिला ने बताया कि 15 साल पहले दोनों की शादी हुई.

उसके बच्चे हैं. छह माह पहले पति ने डिलियामार्चा गांव की महिला से दूसरी शादी की. दोनों बाहर रहते हैं. कभी-कभी उसका पति गांव जाता है. पति घर में पैसा भी नहीं देता था. पैसे की मांग करने पर मारपीट और प्रताड़ित करता था. जान से मारने की धमकी देता था. वह अपने मायके तिरिलबासा में बच्चों को लेकर रह रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >