पोगड़ा में युवक ने लगायी फांसी

बंदगांव : कराइकेला थाना के नकटी पंचायत स्थित पोगड़ा गांव में रविवार की रात लंबोदर नायक (30) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता भागीरथी नायक ने सोमवार को कराइकेला थाना में आत्महत्या का मामला दर्ज कराया. भागीरथी नायक के अनुसार, उनका पुत्र लंबोदर नायक विक्षिप्त हो गया था. कई […]

बंदगांव : कराइकेला थाना के नकटी पंचायत स्थित पोगड़ा गांव में रविवार की रात लंबोदर नायक (30) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता भागीरथी नायक ने सोमवार को कराइकेला थाना में आत्महत्या का मामला दर्ज कराया. भागीरथी नायक के अनुसार, उनका पुत्र लंबोदर नायक विक्षिप्त हो गया था.

कई दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. उन्होंने कहा कि लंबोदर की पत्नी अपने मायके जारकी गांव विवाह समारोह में गयी हुई थी. जिस कारण वह घर में अकेला था और घर में ही गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. कराइकेला पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची एवं शव का पंचनामा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >