राजनगर : पिकअप वैन के धक्के से ममेरे भाइयों की मौत, महिला घायल

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गम्देसाई (घुटुसाई टोला) गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप वैन की चपेट में बाइक आ गयी. दुर्घटना में बाइक सवार सोनुआ (पश्चिमी सिंहभूम) के तैरा निवासी शरद नायक (40) और उसके ममेरे भाई अमन नायक (5) की मौत हो गयी. वहीं, बाइक पर बैठी शरद की […]

राजनगर : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर गम्देसाई (घुटुसाई टोला) गांव के पास ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप वैन की चपेट में बाइक आ गयी. दुर्घटना में बाइक सवार सोनुआ (पश्चिमी सिंहभूम) के तैरा निवासी शरद नायक (40) और उसके ममेरे भाई अमन नायक (5) की मौत हो गयी.
वहीं, बाइक पर बैठी शरद की मामी संगीता नायक (30) घायल हो गयी. घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है. दुर्घटना के बाद पिकअप वैन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया. वहीं, घटना के बाद हाता-चाईबासा मार्ग कुछ देर के लिए जाम हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >