किरीबुरू : सारंडा में मिला 40 किलो का लैंडमाइन

किरीबुरू : नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा थाना अंतर्गत छोटानागरा गांव के बढुईया टोला के जंगल से मंगलवार को सीआरपीएफ ने 40 किलोग्राम भार का शक्तिशाली लैंडमाइन बम व 200 मीटर तार बरामद किया है. पुलिस व सीआरपीएफ की 197 बटालियन ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाकर बरामद किया […]

किरीबुरू : नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा थाना अंतर्गत छोटानागरा गांव के बढुईया टोला के जंगल से मंगलवार को सीआरपीएफ ने 40 किलोग्राम भार का शक्तिशाली लैंडमाइन बम व 200 मीटर तार बरामद किया है. पुलिस व सीआरपीएफ की 197 बटालियन ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाकर बरामद किया जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया.
संभावना जतायी जा रही है कि सारंडा में 10 साल पहले जब नक्सलियों का एकछत्र राज कायम था, उसी दौरान बढुईया टोला में ये लैंडमाइन सीआरपीएफ व पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था. बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >