किरीबुरू : नक्सल प्रभावित सारंडा के छोटानागरा थाना अंतर्गत छोटानागरा गांव के बढुईया टोला के जंगल से मंगलवार को सीआरपीएफ ने 40 किलोग्राम भार का शक्तिशाली लैंडमाइन बम व 200 मीटर तार बरामद किया है. पुलिस व सीआरपीएफ की 197 बटालियन ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाकर बरामद किया जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया.
संभावना जतायी जा रही है कि सारंडा में 10 साल पहले जब नक्सलियों का एकछत्र राज कायम था, उसी दौरान बढुईया टोला में ये लैंडमाइन सीआरपीएफ व पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था. बम को डिफ्यूज कर दिया गया है.
