ब्रेक फेल, अयस्क लदा ट्रक रेल फाटक तोड़ते हुए पलटा

सड़क जाम हटाने में पुलिस के छूटे पसीने चाईबासा : चाईबासा- झींकपानी मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर आयरन ओर लदा दस चक्का वाहन मंगलवार की रात माटागुटु स्थित रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ते हुए पलट गया. इससे आयरन ओर सड़क पर बिखर गया. इसकी चपेट में एक मारुति कार आ गयी. दुर्घटना में किसी के हताहत […]

सड़क जाम हटाने में पुलिस के छूटे पसीने

चाईबासा : चाईबासा- झींकपानी मुख्य मार्ग (एनएच-75) पर आयरन ओर लदा दस चक्का वाहन मंगलवार की रात माटागुटु स्थित रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ते हुए पलट गया. इससे आयरन ओर सड़क पर बिखर गया. इसकी चपेट में एक मारुति कार आ गयी. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. दुर्घटना के बाद फाटक के पास गाड़ियों का जाम लग गया. बुधवार की सुबह जाम हटाया जा सका. जानकारी के अनुसार नोवामुंडी की ओर से 10 पहिया वाहन (ओआर 11जे-3219) आयरन ओर लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था. माटागुटु रेलवे फाटक के पास ब्रेक फेल होने से चालक का संतुलन बिगड़ गया. ट्रक अपने आगे चल रही मारुति कार (बीआर 16सी-9050) को ओवरटेक करते हुए रेलवे बैरियर से टकरा गया. बैरियर का खंभा पूरी तरह से उखड़ गया. ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. कुछ भारी वाहनों को भी जगन्नाथपुर-गितिलपी-सिंहपोखरिया- बलांडिया से छोड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >