चक्रधरपुर स्टेशन का बदला लुक, नये साइन बोर्ड लगे

वाणिज्य विभाग ने निजी कंपनी से बदलवाया बोर्ड चक्रधरपुर : वर्षों बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भवन एवं प्लेटफॉर्म पर संचालित कार्यालयों में पुराने साइन बोर्ड को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार से रेलवे के वाणिज्य विभाग ने निजी कंपनी के जरिये साइन बोर्ड बदलने का काम कराया. जिससे स्टेशन और प्लेटफॉर्म का […]

वाणिज्य विभाग ने निजी कंपनी से बदलवाया बोर्ड

चक्रधरपुर : वर्षों बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन भवन एवं प्लेटफॉर्म पर संचालित कार्यालयों में पुराने साइन बोर्ड को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बुधवार से रेलवे के वाणिज्य विभाग ने निजी कंपनी के जरिये साइन बोर्ड बदलने का काम कराया. जिससे स्टेशन और प्लेटफॉर्म का लुक बदल गया है. रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर, प्रवेश द्वार एवं प्लेटफॉर्म पर नया साइन बोर्ड लगा दिया गया है. जबकि दो दिन में प्लेटफॉर्म पर संचालित कार्यालयों व सभी जगहों पर नया बोर्ड लगा दिया जायेगा. साइन बोर्ड से स्टेशन का लुक बदलने के साथ ही सुंदरता भी बढ़ गयी है.
वहीं सूचना संबंधित जानकारी के लिए भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो रही है. बुकिंग काउंटर के ऊपर रेलवे के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों के लिये सूचना बोर्ड लगा दिया है. मालूम हो कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में पुनर्विकास का काम किया गया. स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर पुराना साइन बोर्ड होने से सूचना भी स्पष्ट रूप से नहीं दिखायी दे रही थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >