शिक्षक के घर में घुसकर पिस्तौल की नोक पर लूट

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत करलाजोड़ी गांव के गुटुसाई टोला में 25 अगस्त की रात दो अपराधियों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की. पीड़ित शिक्षक काशीनाथ मुर्मू के बयान पर 26 अगस्त को थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. श्री मुर्मू प्राथमिक विद्यालय रोवाउली में […]

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत करलाजोड़ी गांव के गुटुसाई टोला में 25 अगस्त की रात दो अपराधियों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की. पीड़ित शिक्षक काशीनाथ मुर्मू के बयान पर 26 अगस्त को थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. श्री मुर्मू प्राथमिक विद्यालय रोवाउली में शिक्षक हैं. 25 अगस्त की शाम वह स्कूल से घर आये. थोड़ी देर बाद घरेलू सामान लाने के लिए पंचो गांव गये. रात करीब 8.45 बजे आये. दरवाजे के पास जैसे ही पहुंचे,

तो घर के अंदर से दो व्यक्ति निकले और पिस्तौल मेरी गर्दन से सटाकर पैसे की मांग की. उन्होंने पर्स से निकलकर 1500 रुपये दे दिये. दोनों उसे धक्का देकर पंचो गांव की ओर भाग गये. कुछ दूर तक दोनों को पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया. घर मेें घुसे तो पत्नी और बेटी डरी हुई थी. पत्नी पेंडरी मुर्मू और

बेटी सोनामुनी मुर्मू ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे दो व्यक्ति घर में घुसे. पिस्तौल का भय दिखाकर 1200 रुपये और छह मोबाइल लूटकर ले गये. दोनों ने गमछा से मुंह ढक लिया था. लूटपाट के दौरान दोनों का गमछा गिर गया. दोनों हिंदी और हो भाषा में बात कर रहा था. दोनों पंचो गांव के हैं. दोनों ने धमकी दी कि थाना में केस करने पर दोबारा आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >