बारिश में दो मकान गिरे, 29 ने भागकर बचायी जान

मझगांव के खड़पोस गांव का मामला बारिश के मौसम में बेघर हुआ परिवार मनरेगा में मजदूरी करता है परिवार का सदस्य मझगांव : मझगांव में कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से खड़पोस गांव में शौकत अली व भाई शेख आजाद का घर सोमवार रात धंस गया. एक ही दीवार में दो भाइयों […]

मझगांव के खड़पोस गांव का मामला

बारिश के मौसम में बेघर हुआ परिवार
मनरेगा में मजदूरी करता है परिवार का सदस्य
मझगांव : मझगांव में कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से खड़पोस गांव में शौकत अली व भाई शेख आजाद का घर सोमवार रात धंस गया. एक ही दीवार में दो भाइयों का खपरैल का घर बना था. बड़े भाई शौकत अली ने बताया कि रात के समय दोनों भाई का परिवार सोया हुआ था. रात में तेज बारिश हो रही थी. उसी दौरान दीवार की मिट्टी गिरने लगी. परिवार के सदस्य आनन-फानन में एक दूसरे को उठाकर घर के बाहर निकल आये. इसके कुछ देर बाद पूरा घर धंस गया. गनीमत रही की घर अचानक नहीं गिरा, वरना बड़ी घटना हो सकती थी. छोटे भाई अताउर रहमान ने बताया कि हमारा परिवार बहुत गरीब है. हम लोग मनरेगा में मजदूरी करते हैं.
कुछ लोग दूसरे के यहां मजदूरी कर अपना परिवार चलाते है. घर धंस जाने से परिवार बेघर हो गया है. हम इतने सक्षम नहीं हैं कि घर बना सके. दोनों परिवार में कुल 29 सदस्य हैं. हमें इंदिरा आवास या प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है. यह पूरा परिवार सरकारी योजना से वंचित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >