पश्चिमी सिंहभूम : 6 पुलिस पदाधिकरियों का तबादला

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने छह थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. टैबो थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को नोवामुंडी थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय से सुरेन्द्र कुमार यादव को बड़ाजामदा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. नोवामुंडी थाना प्रभारी बृजलाल राम को प्रोन्नति मिलने […]

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार ने छह थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. टैबो थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को नोवामुंडी थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय से सुरेन्द्र कुमार यादव को बड़ाजामदा ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी. नोवामुंडी थाना प्रभारी बृजलाल राम को प्रोन्नति मिलने के कारण उन्हें इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो रांची तबादला कर दिया गया है. पूर्व बड़ा जामदा ओपी प्रभारी किशुन उरांव का तबादला बिशेष शाखा मुख्यालय रांची में कर दिया गया है. बृजलाल राम ने 10 अगस्त 2015 को तत्कालीन थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह से प्रभार ग्रहण किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >