ट्रैक्शन तार में दौड़ा करंट रेलकर्मी झुलसा, हुई मौत

दो साल पहले रेलवे में नौकरी ज्वाइन की थी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था संजय डांगुवापोसी/ बड़बिल : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बांसपानी रेलवे स्टेशन में अनुरक्षण यान पर चढ़कर ट्रैक्शन की तार की मरम्मत की दौरान 25 हज़ार वोल्ट के करंट के संपर्क में आने से बांसपानी स्थित टीआरडी विभाग में कार्यरत हेल्पर […]

दो साल पहले रेलवे में नौकरी ज्वाइन की थी

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था संजय
डांगुवापोसी/ बड़बिल : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बांसपानी रेलवे स्टेशन में अनुरक्षण यान पर चढ़कर ट्रैक्शन की तार की मरम्मत की दौरान 25 हज़ार वोल्ट के करंट के संपर्क में आने से बांसपानी स्थित टीआरडी विभाग में कार्यरत हेल्पर की मौत हो गयी. रेल कर्मचारी संजय कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहनेवाले थे. दो साल पहले रेलवे में ज्वाइन किया था. शुरू से वह बांसपानी में तैनात थे. बताया जा रहा है कि बुधवार को उसके परिवार के लोगों के पहुंचने के बाद संजय के शव का पोस्टमॉर्टम किया जायेगा.जानकारी के अनुसार वह कर्मचारियों के साथ रेल लाइन के ऊपर से गुजरे ट्रैक्शन तार की मरम्मत कर रहे थे. इस दौरान तार में 25000 वोल्ट की करंट दौड़ गयी. इससे संजय बुरी तरह जल गया. जब तक साथी कुछ समझते संजय की मौत हो चुकी थी.
उसके बचने की आस में साथी तुरंत जोड़ा स्थित टिस्को अस्पताल ले गये. डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही एडीइइ योगेश कुमार और एसएसइ ओशोक कुमार गोच्छाइत मौके पर पहुंचे. घटना का जायज़ा लिया. मेंस कांग्रेस शाखा डांगुवापोसी के सचिव सुभाष मजूमदार ने मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. दुर्घटना की विभागीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. मृतक की पत्नी व छोटे बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है. वर्तमान रेल कर्मचारी के शव को अस्पताल के मोर्ग में रखा गया है.
इंचार्ज की लापरवाही से गयी जान
रेलकर्मियों ने संजय की मौत का जिम्मेदार इंचार्ज ओमकार नाथ कुश्वाहा को ठहराया है. उनके मुताबिक संजय हेल्पर टू के पद पर कार्यरत था. संजय को उपर चढ़ कर वो काम नहीं करना था. उस काम के लिए सीनियर कर्मी मौजूद थे, पर ओमकार नाथ ने जबरन उसे ये कहते हुए ऊपर भेजा की काम करोगे तभी सीखोगे. दोनों तरफ अर्थ रॉड लगा कर काम किया जाता है, पर इंचार्ज की लापरवाही के कारण एक तरफ के अर्थ रॉड लगने के दौरान ही संजय को काम करने दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >