गौशाला के पास महिला का शव बरामद

चाईबासा : चाईबासा शहर के गोशाला के पास से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. महिला तांबो चौक के आसपास की रहने वाली बतायी जा रही है. वह कुछ दिनों से गोशाला के पास आकर रह रही थी. मांग कर जीवन यापन कर रही थी. महिला के गले में घाव हो […]

चाईबासा : चाईबासा शहर के गोशाला के पास से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है. महिला तांबो चौक के आसपास की रहने वाली बतायी जा रही है. वह कुछ दिनों से गोशाला के पास आकर रह रही थी. मांग कर जीवन यापन कर रही थी. महिला के गले में घाव हो गया था. इसमें कीड़े भी पड़ गये थे. पिछली रात किसी कारण से उसकी मौत हो गयी. सुबह लोगों ने उसे मृत पाकर पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस इस संबंध में एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है. महिला के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >