छात्राओं ने बताया कुरीतियों का दुष्परिणाम

चाईबासा : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह और पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अरवा राजकमल ने स्वतंत्रता दिवस 2018 की पूर्व संध्या पर टाटा कॉलेज चाईबासा के बिरसा मेमोरियल हॉल में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसका शुभारम्भ डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मंगलाचरण के साथ किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की […]

चाईबासा : कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह और पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अरवा राजकमल ने स्वतंत्रता दिवस 2018 की पूर्व संध्या पर टाटा कॉलेज चाईबासा के बिरसा मेमोरियल हॉल में दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसका शुभारम्भ डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मंगलाचरण के साथ किया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने समाज की कुरीतियों का दुष्परिणाम को प्रदर्शित की.

कार्यक्रम में देश भक्ति एवं समर्पण को प्रदर्शित किया गया. राजकीय कन्या उच्च विद्यालय चाईबासा ने कार्यक्रम पेश किया. वर्ष 2018 के माध्यमिक परीक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी आर रोनिटा, अपर उपयुक्त जयकिशोर प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप चौबे, रवि कुमार सहित जिले के पदाधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्राएं उपस्थित थीं.

टाटा कॉलेज. स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम
जिले के मैट्रिक के टॉपरों को किया गया सम्मानित
छात्राओं ने मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया
सदर अस्पताल : मरीजों में बांटे गये फल
दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रेड क्रास सोसाइटी की ओर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त अरवा राजकमल के हाथों वितरण किया गया. उपायुक्त ने मरीजों का हाल जाना. उन्हें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) शुभकामना दी. मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष किशोर प्रसाद, इरशाद अली समेत सोसाइटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >