बाइक फिसलने से दो युवक घायल

चाईबासा : तांतनगर साप्ताहिक बाजार से गुरुवार की शाम चार बजे घर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गये. दोनों का तांतनगर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में तांतनगर ओपी अंतर्गत पोड़ाडीहा गांव निवासी दिसिंग सिद्धू और धनसिंह सिद्धू शामिल है. दिसिंग […]

चाईबासा : तांतनगर साप्ताहिक बाजार से गुरुवार की शाम चार बजे घर लौट रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गये. दोनों का तांतनगर स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों में तांतनगर ओपी अंतर्गत पोड़ाडीहा गांव निवासी दिसिंग सिद्धू और धनसिंह सिद्धू शामिल है. दिसिंग सिद्वू का चेहरे और पैर में गंभीर चोट आयी है. वहीं धनसिंह के हाथ में हल्की चोट आयी है. जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार से एक बाइक पर दिसिंग, धनसिंह और एक अन्य युवक सवार होकर घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में कोकचो गांव के पास मुख्य मार्ग पर बाइक स्किट होने पर तीनों गिर गये. धनसिंह सिद्वू ने कहा कि साप्ताहिक बाजार में तीनों ने हड़िया पीकर घर जा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >