राउरकेला पुलिस ने अंतरराजीय साईबर एंव एटीएम कार्ड से पैसा उड़ाने वाले गिरोह के ग्यारह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
इनमें बिहार के निशांत राज, प्रिंस कुमार सिंह, मंजित पांडे, साजन कुमार तथा झारखंड के राजू कुमार सिंह, अभिमन्यु कुमार राज, दयानन्द कुमार राय उर्फ छोटू, विवेक कुमार राय, उत्तम सिंह, बाबुल कुमार राय व मनोज कुमार शामिल हैं. पकड़े गये आरोपी वर्ष 2017 से 2018 के बीच ओड़िशा के 14 जिलों समेत झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात आदि राज्यों में वारदात को अंजाम देता था.
