जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने अफवाह मात्र पर एक विक्षिप्त व एक मजदूर की पिटाई कर दी. सूचना पाकर पहुंची जैंतगढ़ पुलिस दोनों निर्दोष को अपने साथ ले गयी. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. हालांकि जांच में सच्चाई का पता चलने पर ग्रामीण अपने घर लौट गये. घटना सोमवार की सुबह करीब 10-11 बजे की है.
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने अफवाह मात्र पर एक विक्षिप्त व एक मजदूर की पिटाई कर दी.
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को ग्रामीणों ने अफवाह मात्र पर एक विक्षिप्त व एक मजदूर की पिटाई कर दी. सूचना पाकर पहुंची जैंतगढ़ पुलिस दोनों निर्दोष को अपने साथ ले गयी. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. हालांकि जांच में सच्चाई का पता चलने पर ग्रामीण […]

काम की तलाश में जा रहे युवक को संदेह में पीटा : दूसरी घटना में पुरुलिया (बंगाल) निवासी अर्जुन माझी को राजाबासा के ग्रामीणों ने अफवाह फैलने पर पीट दिया. थाना प्रभारी अवधेश कुमार ठाकुर ने पुलिस टीम भेजकर अर्जुन को पुलिस चौकी लाया. यहां तफ्तीश में पता चला कि अर्जुन हाटगम्हरिया के होटल में काम करता था. वह काम की तलाश में चंपुआ जा रहा था.
विक्षिप्त को संदिग्ध समझ ग्रामीणों ने पीटा : इसके पूर्व रविवार की रात एक विक्षिप्त जैंतगढ हाई स्कूल के सामने घूम रहा था. उसे संदिग्ध मानलोगों ने उसकी पिटाई कर दी. तफ्तीश में वह पागल निकला. जैंतगढ पेट्रोल पंप के स्टाफ ने बताया कि किसी ने लाइन ट्रक में बैठाकर उसे हाई स्कूल के पास उतार दिया था. वह कुछ बोल नहीं पा रहा था.
कांटाबिला में पागल की पिटाई
रविवार की शाम चार बजे मझगांव के कांटाबिला गांव में एक पागल को लोगों ने संदिग्ध समझ पकड़ लिया. उसकी पिटाई कर दी. जानकारी होने पर युवक के परिवार वाले कांटाबिला पहुंचे. लोगों को उसके बारे में बताकर उसे अपने साथ ले गये.
अफवाह पर कानून हाथ में न लें ग्रामीण : डीएसपी
जगन्नाथपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा और थाना प्रभारी अवधेश कुमार ठाकुर ने कहा घटनाएं अफवाह के कारण हुईं हैं. लोग अफवाह ना फैलायें. कानून को अपने हाथ में ना लें. कहीं कोई शक हो या संदिग्ध दिखे तो थाने को सूचित करें. कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है.
नाना के घर जा रहे विक्षिप्त को संदेह में पीटा
पहली घटना बांसकाटा गांव की है. अफवाह फैली कि एक युवक क्षेत्र में घूम रहा है, जो घटना को अंजाम देने पहुंचा है. इसपर एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पीट दिया. खबर पाकर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा व जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ठाकुर भी जैंतगढ पुलिस चौकी पहुंचे थे. जांच में पता चला कि आरोपी तेरु कारवा पालू करंजिया गांव का रहने वाला है. वह विक्षिप्त और गूंगा है. वह अपने नाना के घर सियाल जोड़ा जा रहा था. पुलिस ने ग्रामीण, मानकी-मुंडा से तफ्तीश के बाद उसके परिजनों को बुलाकर तेरू को उनके हवाले कर दिया.