तालाब जीर्णोद्धार शिलान्यास के दूसरे दिन ही शिलापट्ट हुआ गायब

विधायक जोबा मांझी ने विभाग के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही मनोहरपुर : लाइलोर पंचायत के पंचपहिया गांव में गुरुवार को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की उपस्थिति में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया. जिसके बाद स्थानीय विधायक जोबा मांझी ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की […]

विधायक जोबा मांझी ने विभाग के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही

मनोहरपुर : लाइलोर पंचायत के पंचपहिया गांव में गुरुवार को पूर्व विधायक गुरुचरण नायक की उपस्थिति में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया. जिसके बाद स्थानीय विधायक जोबा मांझी ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए विभाग के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं शिलान्यास के कुछ देर बाद ही मौके से शिलापट्ट हटा दिया गया. शुक्रवार को शिलापट्ट की खोजबीन करने पर पता चला कि शिलापट्ट योजनास्थल से कुछ दूर पर स्थित सुरेश किम्बो नामक ग्रामीण के घर पर रखा हुआ है. योजना की कार्यकारी एजेंसी भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी भी शिलान्यास के दौरान मौजूद नहीं थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >