नशे में पीटते थे भैया-भाभी, नहीं देते थे खाना

चाईबासा : भैया-भाभी की पिटाई, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी से परेशान किशोरी मेंजारी कुंकल (13) घर से भागकर गुरुवार को चाईबासा पहुंच गयी. गांधी मैदान के पास उसे रोते देख लोगों ने उसे थाना पहुंचा दिया. थाने में पूछताछ के बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया. किशोरी ने बताया […]

चाईबासा : भैया-भाभी की पिटाई, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी से परेशान किशोरी मेंजारी कुंकल (13) घर से भागकर गुरुवार को चाईबासा पहुंच गयी. गांधी मैदान के पास उसे रोते देख लोगों ने उसे थाना पहुंचा दिया. थाने में पूछताछ के बाद किशोरी को चाइल्ड लाइन में भेज दिया गया. किशोरी ने बताया कि वह मंझारी थानांतर्गत भरभरिया गांव के संथालसाई टोला की रहनेवाली है. बचपन से उसका माता-पिता का निधन हो गया. एक भाई और दो बहन है. बड़ी बहन की शादी हो गयी है. भैया जांबिरा कुंकल ने एक साल पहले शादी की. भैया और भाभी अक्सर नशे में रहते हैं. उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हैं. उसे खाना नहीं देते हैं. वह कभी-कभी भूखे सो जाती है. बुधवार शाम को उसके साथ मारपीट की. घर से निकल जाने की धमकी दी.

बस में बैठकर पहुंची चाईबासा बच्ची ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे वह घर से निकल गयी. सड़क पर एक बस में बैठ गयी. उसके पास पैसे नहीं थे. वह बस में रोने लगी तो बस वाले ने पैसे नहीं मांगे. बस चाईबासा पहुंचने पर उतर गयी. पैदल घूमते-घूमते गांधी मैदान के पास पहुंची. वह भूख से रो रही थी. थाने में पुलिस ने उसे खाने को दिया.
भैया-भाभी की प्रताड़ना से परेशान किशोरी घर से भाग चाईबासा पहुंची
मंझारी थानांतर्गत भरभरिया गांव की रहने वाली है किशोरी
भूख के कारण गांधी मैदान में बैठकर रो रही थी
लोगों ने बच्चों को थाने को सौंपा, थाने में कराया भोजन
पुलिस ने बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >