गंभीर रूप से घायल जोड़ा निवासी राउत मुंडा टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती
बड़बिल : ओवरटेक करने के चक्कर में उसे लोडर के बकेट से टक्कर मार दी.
जोड़ा हॉस्पिटल के पास लगी सड़क जाम से निकलने की हड़बड़ी में एक लोडर चालक ने बाइक सवार को बकेट से टक्कर मार दी, जिसे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे लहूलुहान हालत में जोड़ा स्थित टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि घटना बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया. घटना घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है. जानकारी के अनुसार जोड़ा निवासी राउत मुंडा अपनी बाइक (ओडी 09जी 1320) पर सवार हो कर जोड़ा जा रहा था. रात 8 बजे नो एंट्री खुलने के कारण सड़क पर जाम लगी थी, तो राउत धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था.
इसी दौरान पीछे से लोडर (ओआर 09एम 7838) तेजी से आगे बढ़ने के चक्कर में राउत की बाइक को ओवरटेक करने लगा. इसी दौरान लोडर के बकेट पर लगे दांता बाइक सवार राउत के सिर से से टकरा गयी, जिससे वह बाइक समेत गिर गया और लहुलूहान हाे गया. खबर लिखे जाने तक राउत मुंडा जोड़ा के टाटा स्टील अस्पताल में इलाजरत है. अब उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जाती है. लोडर सहारा ओर्स कैरियर नामक ठेका कंपनी की है.
