चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक 30 मई को होगी. जांच समिति के सदस्य सह सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने बैठक की तिथि की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जांच समिति के चेयरमैन सह प्रतिकुलपति प्रो. डॉ रणजीत कुमार सिंह की ओर से उन्हें इसकी जानकारी दी गई है. जांच समिति वर्ष 2012 से वर्ष 2016 तक अायोजित दो शोध प्रवेश परीक्षा के दस्तावेजों की जांच करेगी. इसके अलावा डीआरसी गठन की प्रक्रिया, पीएचडी नियमावली, डी. लिट में पंजीकरण, ओडिया विभाग के बिना शोध पंजीकरण सहित तमाम मुद्दों की जांच की जाएगी. विवि की सिंडिकेट की ओर से मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. यह जांच कमेटी की दूसरी बैठक है.
केयू : पीएचडी घोटाले को ले कमेटी की बैठक 30 को
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी घोटाले की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक 30 मई को होगी. जांच समिति के सदस्य सह सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल ने बैठक की तिथि की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि जांच समिति के चेयरमैन सह प्रतिकुलपति प्रो. डॉ रणजीत कुमार सिंह की ओर […]
