बाइक को लेकर दोस्तों में पथराव, एक की मौत

पूर्व विधायक सुखराम उरांव के घर से कुछ दूर हुई वारदात गुलाब को दो बेटी व एक बेटा है चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत बनमालीपुर गांव में शुक्रवार को दो दोस्तों के बीच झगड़े के दौरान हुई पत्थरबाजी में हथिया गांव निवासी गुलाब लोहार (45) की मौत हो गयी. जबकि हत्यारोपी बनमालीपुर निवासी श्रवण भी […]

पूर्व विधायक सुखराम उरांव के घर से कुछ दूर हुई वारदात

गुलाब को दो बेटी व एक बेटा है
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना अंतर्गत बनमालीपुर गांव में शुक्रवार को दो दोस्तों के बीच झगड़े के दौरान हुई पत्थरबाजी में हथिया गांव निवासी गुलाब लोहार (45) की मौत हो गयी. जबकि हत्यारोपी बनमालीपुर निवासी श्रवण भी घायल हो गया. एक घंटे के लिए मांगे बाइक को नहीं लौटाने पर विवाद हुआ था.सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसका चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया गया. इसके बाद पुलिस लेकर चली गयी. मिली जानकारी के मुताबिक गुलाब दिहाड़ी मजदूर था. उसकी बाइक दोस्त श्रवण उरांव मांग कर ले गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >