चक्रधरपुर : क्लास से रुपये चोरी होने पर प्राचार्य ने बच्चों का हाथ जलाया

चक्रधरपुर एनएच-75 के समीप स्थित जीएल चर्च में संचालित बरूता मेमोरियल स्कूल में क्लास से रुपये चोरी होने पर प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने बच्चों का हाथ जला दिया. घटना मंगलवार की है. कक्षा चार के कराइकेला निवासी आनंद बोदरा का 200 रुपये का नोट क्लासरूम से चोरी हो गया. आनंद बोदरा ने रुपये चोरी होने […]

चक्रधरपुर एनएच-75 के समीप स्थित जीएल चर्च में संचालित बरूता मेमोरियल स्कूल में क्लास से रुपये चोरी होने पर प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने बच्चों का हाथ जला दिया. घटना मंगलवार की है. कक्षा चार के कराइकेला निवासी आनंद बोदरा का 200 रुपये का नोट क्लासरूम से चोरी हो गया.

आनंद बोदरा ने रुपये चोरी होने की सूचना प्राचार्य सुशांति हेंब्रम को दी. प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने तत्काल चोर पकड़ने की कवायद शुरू की. उन्होंने क्लास रूम में एक मोमबत्ती जलाया. बच्चों से कहा कि जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर हाथ रखो. इस दौरान लगभग छह बच्चों का हाथ जल गया. इस बारे में जीएल चर्च के फादर सीके मरांडी ने कहा कि कुछ अभिवावकों की शिकायत आयी है. मामले में कमेटी गठित कर जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >