क्लास से रुपये चोरी होने पर जलती मोमबत्ती पर बच्चों का हाथ रखवाया

सीकेपी : बरूता मेमोरियल स्कूल में तुगलकी फैसला आधे दर्जन बच्चों का हाथ जला, एक गंभीर, अभिवावकों ने किया हंगामा प्राचार्य ने मानी गलती चक्रधरपुर : चक्रधरपुर एनएच-75 के समीप स्थित जीएल चर्च में संचालित बरूता मेमोरियल स्कूल में क्लास से रुपये चोरी होने पर प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने बच्चों का हाथ जला दिया. घटना […]

सीकेपी : बरूता मेमोरियल स्कूल में तुगलकी फैसला

आधे दर्जन बच्चों का हाथ जला, एक गंभीर, अभिवावकों ने किया हंगामा
प्राचार्य ने मानी गलती
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर एनएच-75 के समीप स्थित जीएल चर्च में संचालित बरूता मेमोरियल स्कूल में क्लास से रुपये चोरी होने पर प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने बच्चों का हाथ जला दिया. घटना मंगलवार को घटी. कक्षा चार के कराइकेला निवासी आनंद बोदरा का 200 रुपये का नोट क्लास रूम से चोरी हो गया. आनंद बोदरा ने रुपये चोरी होने की सूचना प्राचार्य सुशांति हेंब्रम को दी.
प्राचार्य सुशांति हेंब्रम ने तत्काल चोर पकड़ने की कवायद शुरू की. उन्होंने क्लास रूम में एक मोमबत्ती जलाया. बच्चों से कहा कि जलती हुई मोमबत्ती के ऊपर हाथ रखो. जिसने चोरी नहीं की है, उसका हाथ नहीं जलेगा. डरे सहमे बच्चों ने अपना हाथ जलती मोमबत्ती पर रख दिया.
इस दौरान लगभग छह बच्चों का हाथ जल गया. टोकलो रोड निवासी विजय यादव के पुत्र 11 वर्षीय रोशन कुमार दास का हाथ ज्यादा जल गया. उसके हाथ में बड़ा सा घाव हो गया है. प्राचार्य ने कक्षा चार के करीब 14 बच्चों को जलती हुई मोमबत्ती पर हाथ रख कर कसम खिलाया. प्रिया मंडल, लक्ष्मी यादव, पी सिंह, नवनेश कुमार, क्रिस सिंह आदि बच्चों का हाथ जलने का मामला सामने आया है. जानकारी मिलने पर स्कूल में बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा भी किया.
शिक्षिका ने बच्चों का हाथ जला कर गलत काम किया : शर्मिला देवी
रोशन कुमार दास की मां शर्मिला देवी ने कहा कि बेटे का हाथ जला कर शिक्षिका ने बहुत बड़ी गलती की है. हाथ जलने से बेटे को काफी पीड़ा हो रही है. वह अपने हाथ से खाना तक नहीं खा पा रहा है. शिक्षिका पर कार्रवाई होने चाहिये. क्लास में चोरी हुई थी. चोर को पकड़ने के लिए सभी बच्चों का हाथ जलाना कहां का न्याय है.
कमेटी गठित कर होगी जांच :फादर सीके मरांडी
जीएल चर्च के फादर सीके मरांडी ने कहा कि कुछ अभिवावकों की शिकायत आयी है. कल कमेटी गठित कर इस मामले की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >