जिले में सीआरपीएफ जवान चुनौतियों पर खरे उतरे : आइजी

चाईबासा : सीआरपीएफ मध्य सेक्टर लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद्र ने मंगलवार को चाईबासा में 197 बटालियन कैंप निरीक्षण किया. उन्होंने सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने जवानों से कहा कि जिले में सीआरपीएफ जवान चुनौती पर खरे उतरे हैं. 197 बटालियन के जवान सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान […]

चाईबासा : सीआरपीएफ मध्य सेक्टर लखनऊ के पुलिस महानिरीक्षक सुभाष चंद्र ने मंगलवार को चाईबासा में 197 बटालियन कैंप निरीक्षण किया. उन्होंने सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने जवानों से कहा कि जिले में सीआरपीएफ जवान चुनौती पर खरे उतरे हैं. 197 बटालियन के जवान सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं.

इसमें काफी सफलता हाथ मिली है. सतर्कतापूर्वक अपने कर्तव्य के निर्वहन के कारण सीआरपीएफ स्थानीय लोगों में अपनी पकड़ बना सकी है. यह काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा वे जवानों की समस्या सुनने व समाधान के लिये आये है. जवान ध्यान रखें कि ऑपरेशन के दौरान कम से कम नुकसान हो. जवानों को हर संभव बचाव कैसे हो, यहीं देखना है. परिचालन व्यवस्था में और सुधार करना है.

जवानों को मानसिक तनाव से दूर रहने का तरीका बताया : उन्होंने जवानों को मानसिक तनाव से दूर रहने व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर बताये. चाईबासा कैंप का निरीक्षण व भ्रमण कर स्थिति देखी. इसके पूर्व क्वार्टर गार्ड की सलामी ली. कैंप परिसर के साथ एमआई रूम-197 बटालियन का निरीक्षण किया. बटालियन के कमांडेंट टीएच खान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. बटालियन के सभी अधिकारियों व जवानों ने उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उनके बताये उपाय को याद रखेंगे. मौके पर डॉक्टर सुधाकर राय, दीपक मणि त्रिपाठी, आशीष कुमार समेत अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >